देश में सोने की कीमत में तेजी है। 18 मार्च की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत बढ़कर 158240 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मुंबई में कीमत 158090 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। एक दिन पहले 17 मार्च को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 1,050 रुपये या लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 1,61,300 प्रति 10 ग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव 5004.71 डॉलर प्रति औंस है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 145060 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 146490 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 144910 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 158090 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 158090 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 144910 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे महंगाई बढ़ने का डर पैदा हो गया है। इसके चलते केंद्रीय बैंकों को लंबे समय तक सख्त मौद्रिक रुख बनाए रखने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की मीटिंग 17 और 18 मार्च को हो रही है। अनुमान है कि फेड ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करेगा।
दूसरी कीमती धातु चांदी में भी तेजी लौट आई है। 18 मार्च की सुबह चांदी की कीमत 275100 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 6,000 रुपये या 2.34 प्रतिशत बढ़कर 2,62,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 79.55 डॉलर प्रति औंस है।