Gold Price Today: बजट के दिन रिकॉर्ड हाई पर सोना, 84000 रुपये के पार 10 ग्राम गोल्ड, चेक करें 1 फरवरी का दाम

Gold Price Today: आज शनिवार 1 फरवरी के दिन सोने के दाम ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण कुछ ही देर में बजट पेश करने वाली है। बजट से पहले 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 84,000 रुपये को पार कर गया है। ये अब तक का सोने का पीक है

अपडेटेड Feb 01, 2025 पर 9:56 AM
Story continues below Advertisement
Gold Price: बजट के दिन 84,000 रुपये के पार सोने का भाव।

Gold Price Today: आज शनिवार 1 फरवरी के दिन सोने के दाम ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण कुछ ही देर में बजट पेश करने वाली है। बजट से पहले 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 84,000 रुपये को पार कर गया है। ये अब तक का सोने का पीक है। ऐसी उम्मीद है कि सरकार बजट में गोल्ड पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा सकती है। अगर ऐसा होता है तो सोने के दाम में और तेजी देखने को मिलेगी। सरकार ने पिछले बजट में इंपोर्ट ड्यूटी 15 फीसदी से घटकर 6 फीसदी कर दी थी।

1 फरवरी 2025 को 84,000 के पार गोल्ड

आज बजट के दिन 1 फरवरी 2025 को सोने का भाव 84,000 रुपये को पार कर गया है। कल की तुलना में आज सोना 1,300 रुपये तक महंगा हुआ है। सोने के भाव में तेजी  वैश्विक बाजार में अस्थिरता और अमेरिकी नीतियों में बदलाव के कारण लोग सुरक्षित निवेश के लिए सोने में निवेश कर रहे हैं। इस बढ़ती मांग के चलते सोने के दाम बढ़ रहे हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर ब्याज दरों में कटौती  और अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितता बनी रहती है, तो सोने-चांदी की कीमतें और बढ़ सकती हैं।


भारत में बढ़ी सोने-चांदी का डिमांड

इसके अलावा भारत में शादी-ब्याह और त्योहारों के दौरान सोने की मांग काफी बढ़ जाती है। आने वाले महीनों में इस मांग के कारण सोन का भाव और चढ़ सकता है। बजट में अगर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई जाती है, तो इसका सीधा असर सोने की कीमतों पर पड़ेगा, जिससे इसके दाम और बढ़ जाएंगे।

दिल्ली-मुंबई में 24 और 22 कैरेट सोने का दाम

दिल्ली में 24 कैरेट सोना करीब 1300 रुपये की तेजी के साथ 84,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट सोना 77,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। मुंबई में 24 कैरेट सोने का दाम 84,340 और 22 कैरेट सोना 77,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां जानें देश के 4 बड़े शहरों में सोने का 31 जनवरी का दाम।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 77,460 84,490
चेन्नई 77,310 84,340
मुंबई 77,310 84,340
कोलकाता 77,310 84,340

1 फरवरी को चांदी की कीमत

शनिवार 1 फरवरी को चांदी की कीमत मे तेजी रही। बजट से एक दिन पहले चांदी के भाव में 1,000 रुपये की तेजी आई है। चांदी की कीमत 99,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। चांदी 1,00,000 रुपये रिकॉर्ड स्तर से बस थोड़ा  हीपीछे है।

कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

Gold Price Today: अपने नए पीक 83,750 पर पहुंचा सोना, 910 रुपये महंगा हुआ गोल्ड, बजट से पहले

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।