Gold Price Today: आज शनिवार 1 फरवरी के दिन सोने के दाम ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण कुछ ही देर में बजट पेश करने वाली है। बजट से पहले 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 84,000 रुपये को पार कर गया है। ये अब तक का सोने का पीक है। ऐसी उम्मीद है कि सरकार बजट में गोल्ड पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा सकती है। अगर ऐसा होता है तो सोने के दाम में और तेजी देखने को मिलेगी। सरकार ने पिछले बजट में इंपोर्ट ड्यूटी 15 फीसदी से घटकर 6 फीसदी कर दी थी।
