Gold Price Today: दशहरे के दिन सोना हुआ महंगा, जानिए अपने शहर में सोने-चांदी के नए रेट

Gold Rate in India: देश भर में सोने-चांदी की कीमतो में बढ़ोतरी देखने को मिली है। करवा चौथ से पहले इसके दाम और ज्यादा बढ़ सकते हैं। कल के मुकाबले आज (12 अक्टूबर 2024) सोना महंगा हो गया है। देश में आज (12 अक्टूबर) 22 कैरेट सोने के भाव 70,960 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। वहीं 24 कैरेट सोने के भाव 77,410 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं

अपडेटेड Oct 12, 2024 पर 8:16 AM
Story continues below Advertisement
Gold Price: उत्तर प्रदेश के नोएडा में 18 कैरेट सोने की कीमत 58,180 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। वहीं 22 कैरेट के दाम 71,110 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

भारत में सोने और चांदी के आभूषणों को खरीदना एक तरह की परंपरा भी मानी जाती है। घर में शादी हो या कोई खास त्योहार हो। कई लोग सोने-चांदी के आभूषणों को खरीदारी करते हैं। वैसे भी आज दशहरे (12 अक्टूबर) का दिन है। इस दिन भी बहुत से लोग वाहन, सोना चांदी खरीदना शुभ मानते हैं। वहीं त्योहारी सीजन में गोल्ड-सिल्वर खरीदने की मांग भी काफी बढ़ जाती है। इस बीच आज (12 अक्टूबर 2024) सोने के दाम में उछाल देखने को मिला है। आने वाले दिनों में यह और ज्यादा महंगा हो सकता है। इसकी वजह ये है कि करवा चौथ (Karva Chauth), दिवाली (Diwali) और धनतेरस (Dhanteras) जैसे खास त्योहार आ रहे हैं। इस दौरान कई महिलाएं सोना-चांदी खरीदती हैं।

भारत में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोना महंगा हो गया है। आज (12 अक्टूबर 2024) 22 कैरेट सोन के दाम 70,960 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। इसी तरह 24 कैरेट सोने के भाव आज 77,410 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। बाजार के जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने के दाम बढ़ सकते हैं। मौजूदा समय में सोने और चांदी के रेट आसमान छू रहे हैं।

जानिए अपने शहर में सोना-चांदी के रेट


दिल्ली में सोने का भाव

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज (12 अक्टूबर 2024) 22 कैरेट सोने की कीमत kjry 71,110 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 77,560 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं।

अहमदाबाद में आज का सोने का भाव

अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 70,010 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 77,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

मुंबई में आज सोने का भाव

मौजूदा समय में मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 70,960 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 77,410 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

बेंगलुरु में आज सोने का भाव

मौजूदा समय में बेंगलुरु में 22 कैरेट सोने की कीमत 70,960 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 77,410 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में आज सोने का भाव

चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 70,960 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 77,410 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

नोएडा में सोने के भाव

उत्तर प्रदेश के नोएडा में 18 कैरेट सोने की कीमत 58,180 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। वहीं 22 कैरेट के दाम 71,110 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट के सोने दाम 77,560 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं।

चांदी के दाम

चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। चेन्नई में 1 किलो चांदी की कीमत 1.02,100 रुपये हैं। वहीं मुंबई में 96,100 रुपये, दिल्ली में 96,100 रुपये, कोलकाता में 96,100 रुपये और बेंगलुरु में 84,900 रुपये प्रति किलोग्राम हैं।

तय नहीं कर पा रहे कि आपको कितने कवर वाली हेल्थ पॉलिसी लेनी चाहिए? खुद से पूछें ये 5 सवाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।