Gold Price Today: स्वतंत्रता दिवस से पहले 14 अगस्त को ये रहा सोने का भाव, चेक करें 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Gold Rate Today In India: स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले बुधवार 14 अगस्त 2024 को सोने के भाव में तेजी रही। 24 और 22 कैरेट सोना आज 800 रुपये तक महंगा हुआ है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 71,780 रुपये रही

अपडेटेड Aug 14, 2024 पर 7:57 AM
Story continues below Advertisement
Gold Rate Today In India: स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले बुधवार 14 अगस्त 2024 को सोने के भाव में तेजी रही।

Gold Rate Today In India: स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले बुधवार 14 अगस्त 2024 को सोने के भाव में तेजी रही। 24 और 22 कैरेट सोना आज 800 रुपये तक महंगा हुआ है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 71,780 रुपये रही। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 71,630 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। चांदी की बात करें तो इसका भाव चढ़कर 83,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। आइए जानते हैं देश के 12 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत कितनी है।

दिल्ली में सोने का भाव

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 65,810 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 71,780 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई में आज सोने का भाव

वर्तमान में मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 65,660 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 71,630 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अहमदाबाद में आज का सोने का भाव

अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 65,710 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 71,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

देश के अन्य प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

शहर 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
चेन्नई 65,660 71,630
कोलकाता 65,660 71,630
गुरुग्राम 65,810 71,780
लखनऊ 65,810 71,780
बेंगलुरु 65,660 71,630
जयपुर 65,810 71,780
पटना 65,710 71,680
भुवनेश्वर 65,660 71,630
हैदराबाद 65,660 71,630

मंगलवार को ये रहा सोने का भाव

सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 500 रुपये की बढ़त के साथ 72,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा। पिछले कारोबारी सत्र में शनिवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 72,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी की कीमत 83,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बनी रही। चांदी के भाव में बदलाव नहीं आया है।

अपने बच्चों के लिए खोले पेंशन अकाउंट, जानें कैसे खोल सकते हैं सरकार की नई वात्सल्य योजना में

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।