Gold silver Price: वायदा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। सितंबर में आई भारी गिरावट के बाद सोने-चांदी की कीमतों में रिकवरी आई। MCX पर सोने के दिसंबर फ्यूचर्स 0.32% बढ़कर ₹1.49 लाख प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहे थे, जबकि चांदी के दिसंबर फ्यूचर्स 0.11% बढ़कर ₹2.26 लाख प्रति किलोग्राम पर थे।
