Silver Price Today: चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 0.28% गिरकर यानी 627 रुपये गिरावट के साथ 2,25,460 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,26,087 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। बुलियंस के मुताबिक चांदी की कीमत 2,25,860 रुपये किलो हो गई।
इंटरनेशनल मार्केट में क्या हैं दाम?
इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर आज सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट देखी गई है। Comex पर आंकड़ों की मानें तो खबर लिखे जाने तक सोना 0.07% तक गिर गया (Gold Price on Comex) और कीमत 4153.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 0.43% तक गिरे और ऐसे में कीमत 61.035 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
इंडियन बुलियन एसोसिएशन (IBA) के डेटा के अनुसार, आज चांदी की कीमत ₹226,770 प्रति किलोग्राम (सिल्वर 999 फाइन) है।
ग्राहकों को ध्यान देना चाहिए कि ज्वैलर्स बिल में मेकिंग चार्ज, टैक्स और GST जोड़ सकते हैं, जिससे आइटम की अंतिम कीमत बढ़ सकती है। आइए,6 अक्टूबर को भारत के प्रमुख शहरों में चांदी की ताजा कीमतों पर एक नज़र डालते हैं
चांदी ने अब तक कितना रिटर्न दिया है?
मजबूत मांग और करेंसी में उतार-चढ़ाव के कारण चांदी की कीमतों में और भी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। कीमतें 2023-2024 में लगभग ₹78,600 प्रति किलोग्राम से बढ़कर अक्टूबर 2026 में ₹240,000 प्रति किलोग्राम से ज़्यादा हो गईं।हालांकि, आगे चलकर चांदी की कीमतों में सोने के मुकाबले ज़्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, क्योंकि यह एक कीमती धातु और औद्योगिक धातु, दोनों भूमिकाएं निभाती है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।