Gold Rate Today in India: अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों के नजरिए को लेकर बाजार के सतर्क रुझान ने गोल्ड की चमक आज फीकी की है तो इंडस्ट्रियल डिमांड में नरमी से चांदी पर भी दबाव दिखा। गोल्ड की बात करें तो लगातार दो दिनों की स्थिरता के बाद आज इसकी चमक फीकी पड़ी है। आज की बात करें तो राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरट और 22 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹10 सस्ता हुआ है। चांदी की बात करें तो आज इसकी भी चमक फीकी हुई है। लगातार छह दिनों की स्थिरता के बाद आज इसके भाव नीचे आए हैं। एक किलो चांदी आज ₹100 सस्ती हुई है।
देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...
छह दिनों की स्थिरता के बाद फिसली चांदी
चांदी की बात करें तो लगातार छह दिनों की स्थिरता के बाद आज इसके भाव कम हुए हैं। छह दिनों की स्थिरता से पहले भी 28 जुलाई को एक किलो चांदी ₹5 हजार सस्ती हुई थी। अब आज की बात करें तो दिल्ली में एक किलो चांदी ₹100 सस्ती होकर ₹2,34,900 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भी यह इसी भाव पर बिक रही है।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने महंगाई को लेकर चिंताएं जाहिर की हैं जिसके चलते बाजार सतर्क है। निवेशकों की नजर अब अमेरिका के अहम इकनॉमिक डेटा पर है, जिसमें नॉन-फार्म पेरोल रिपोर्ट और लेबर मार्केट के दूसरे इंडिकेटर शामिल हैं। इनसे भविष्य में ब्याज दरों में बदलाव के रुझान पर असर पड़ सकता है। इस हफ्ते सोने-चांदी की चमक अमेरिका के रोजगार डेटा, डॉलर में उतार-चढ़ाव, कच्चे तेल की कीमतों और फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर बदलते रुझानों से तय होगी।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।