Get App

Gold Price Today: ₹154000 के करीब आया 24 कैरट गोल्ड, लगातार दूसरे दिन गिरा भाव, दो वजहों से दबाव

Gold Rate Today: सोने-चांदी की चमक आज फीकी पड़ी है। जानिए इसकी वजह और चेक करें कि देश के दस अहम शहरों में किस भाव पर 24 कैरट, 22 कैरट और 18 कैरट गोल्ड की बिक्री हो रही है और देश के चार बड़े महानगरों में चांदी के भाव क्या हैं और आगे किन बातों पर नजर रहेगी

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Sep 15, 2026 पर 7:35 AM
Gold Price Today: ₹154000 के करीब आया 24 कैरट गोल्ड, लगातार दूसरे दिन गिरा भाव, दो वजहों से दबाव
Gold-Silver Rate Today In India: सोने-चांदी के भाव आज नीचे आए हैं।

Gold Rate Today in India: कमजोर वैश्विक संकेतों पर सोना-चांदी आज 15 सितंबर को टूट गया। पश्चिमी एशिया में उथल-पुथल ने कच्चे तेल का उबाल बढ़ाया तो गोल्ड की चमक फीकी पड़ी। इसके अलावा महंगाई की तेज रफ्तार की आशंका ने इस बात के आसार बढ़ा दिए कि अमेरिका और जापान के केंद्रीय बैंक ब्याज दरें बढ़ा सकते हैं, जिसके चलते गोल्ड जैसे ब्याज नहीं देने वाले एसेट्स का आकर्षण फीका पड़ा तो भाव पर दबाव पड़ा।

पहले गोल्ड की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दूसरे दिन आज इसके भाव नीचे आए हैं। इन दो दिनों में 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹500 और 22 कैरट वाला ₹460 सस्ता हुआ है। इसमें से आज 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹10 और 22 कैरट वाला ₹10 नीचे आया है। चांदी की बात करें तो इंडस्ट्रियल डिमांड की सुस्ती से लगातार तीन दिनों की स्थिरता के बाद आज इसके भाव कम हुए हैं। एक किलो चांदी आज ₹100 सस्ती हुई है।

सिटीवाइज गोल्ड के भाव

देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...

सब समाचार

+ और भी पढ़ें