Gold Price Today: रक्षाबंधन से पहले आज शुक्रवार को सस्ता हुआ सोना, चेक करें 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Gold Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में उछाल के बीच लोकल सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 400 रुपये की गिरावट के साथ 72,750 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 73,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गुरुवार को बाजार बंद रहा था

अपडेटेड Aug 16, 2024 पर 8:13 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Gold Price Today: रक्षाबंधन से पहले सस्ता हुआ सोना।

Gold Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में उछाल के बीच लोकल सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 400 रुपये की गिरावट के साथ 72,750 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 73,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गुरुवार को बाजार बंद रहा था।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी की कीमत 800 रुपये के उछाल के साथ 84,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई जो पिछले कारोबारी सत्र में 83,200 रुपये प्रति किलोग्राम रही थी। इस बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 400 रुपये की गिरावट के साथ 72,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गया। इससे पहले के कारोबारी सत्र में यह 72,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना 8.50 डॉलर प्रति औंस की बढ़त के साथ 2,500.90 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत गिरावट के साथ 28.66 डॉलर प्रति औंस पर रही।


इनकम टैक्स रिफंड का इंतजार कर रहे टैक्सपेयर्स के साथ हो रहा फ्रॉड, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।