Gold Price Today: सोने-चांदी की गिरावट को लगा ब्रेक! आज चढ़ा सोना, चेक करें भाव

Gold Price Today: चार दिन की गिरावट के बाद सोने के भाव में आज तेजी नजर आई है। विदेशी बाजारों में मजबूत के बीच स्थानीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने में पिछले तीन सत्रों से जारी गिरावट के बाद तेजी लौटी और यह 50 रुपये मजबूत होकर 70,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा

अपडेटेड Jul 26, 2024 पर 7:26 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Gold Price Today: चार दिन की गिरावट के बाद सोने के भाव में आज तेजी नजर आई है।

Gold Price Today: चार दिन की गिरावट के बाद सोने के भाव में आज तेजी नजर आई है। विदेशी बाजारों में मजबूत के बीच स्थानीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने में पिछले तीन सत्रों से जारी गिरावट के बाद तेजी लौटी और यह 50 रुपये मजबूत होकर 70,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 70,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि सोना 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता का भाव 50-50 रुपए बढ़कर क्रमश: 70,700 रुपए और 70,350 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। चांदी का भाव भी 400 रुपये की तेजी के साथ 84,400 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 84,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। कारोबारियों ने सोने की कीमतों में तेजी का कारण घरेलू बाजार में गहनों की सेल और कीमत बढ़ने और विदेशी बाजारों में मजबूत रुख को दिया।

बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 1,000 रुपये की भारी गिरावट के साथ 70,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही, जबकि चांदी 3,500 रुपये की गिरावट के साथ 84,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। सरकार ने मंगलवार को सोना और चांदी सहित कई उत्पादों पर मूल सीमा शुल्क 15 प्रतिशत से घटाकर छह प्रतिशत करने की घोषणा की। राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 3,350 रुपये गिरकर 72,300 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 3,500 रुपये कम होकर 87,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।


इस बीच, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में सोना वायदा 294 रुपये या 0.44 प्रतिशत बढ़कर 67,756 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सबसे अधिक कारोबार वाला अगस्त अनुबंध 528 रुपये बढ़कर दिन के उच्चतम स्तर पर 67,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सितंबर डिलीवरी वाली चांदी 59 रुपये या 0.07 प्रतिशत बढ़कर 81,390 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। विदेशी बाजारों में सोना 2,416.40 डॉलर प्रति औंस पर रहा। हालांकि, न्यूयॉर्क में चांदी मामूली गिरावट के साथ 27.89 डॉलर प्रति औंस पर रही।

गोल्ड के इतिहास का सबसे काला दिन, कैसे एक दिन में डूब गए लोगों के ₹10 लाख करोड़

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।