Gold Price Today: लगातार चौथे दिन सस्ता हुआ सोना, नवरात्रि में 10 अक्टूबर को गोल्ड में आई बड़ी गिरावट, ये रहा 10 ग्राम सोने का रेट

Gold Rate In India: आज 10 अक्टूबर को भारत में सोने की कीमतों में लगातार चौथे दिन बड़ी गिरावट देखी गई है। 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमत में 800 रुपये तक की कमी आई है। देश प्रमुख शहरों में सोने के दामों में यह गिरावट त्योहारों के सीजन के बावजूद दर्ज की गई है, जो निवेशकों के लिए काफी अहम मानी जा रही है

अपडेटेड Oct 10, 2024 पर 9:28 AM
Story continues below Advertisement
Gold Price: आज 10 अक्टूबर को लगातार चौथे दिन गोल्ड सस्ता हुआ है।

Gold Rate In India: आज 10 अक्टूबर को भारत में सोने की कीमतों में लगातार चौथे दिन बड़ी गिरावट देखी गई है। 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमत में 800 रुपये तक की कमी आई है। देश प्रमुख शहरों में सोने के दामों में यह गिरावट त्योहारों के सीजन के बावजूद दर्ज की गई है, जो निवेशकों के लिए काफी अहम मानी जा रही है। ज्यादातर लोग नवरात्रि के शुभ समय में सोना खरीदते हैं, ऐसे में सोना सस्ता होना उन्हें काफी राहत देगा।

चांदी की कीमत

चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी का भाव 93,900 रुपये प्रति किलोग्राम है, जिसमें कल की तुलना में 3,000 रुपये की कमी आई है।


मुंबई-कोलकाता सोने का आज का रेट

मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 70,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गई है। सोने की कीमतों में गिरावट से छोटे निवेशक और सोने के खरीदारों को फायदा हो सकता है, क्योंकि यह सोने की खरीदारी के लिए एक अच्छा मौका देती है।

दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद में गोल्ड रेट

वहीं, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 76,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। नोएडा और गाजियाबाद में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 76,830 रुपये प्रति 10 ग्राम रही, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 70,440 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

लखनऊ-जयपुर में गोल्ड रेट

लखनऊ में भी यही स्थिति रही, जहां 24 कैरेट गोल्ड 76,830 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड 70,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर उपलब्ध है। जयपुर में मामूली गिरावट के साथ 24 कैरेट सोने की कीमत 76,830 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड का भाव 70,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यह गिरावट ऐसे समय में आई है जब त्योहारों के दौरान सोने की मांग बढ़ने की उम्मीद थी।

देश के बड़े शहरों में 10 अक्टूबर 2024 को 22 और 24 कैरेट गोल्ड का रेट

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव 24 कैरेट सोने का आज का भाव
दिल्ली 70,440 76,830
मुंबई 70,290 76,680
अहमदाबाद 70,340 76,730
चेन्नई 70,290 76,680
कोलकाता 70,290 76,680
गुरुग्राम 70,440 76,830
लखनऊ 70,440 76,830
बेंगलुरु 70,290 76,680
जयपुर 70,440 76,830
पटना 70,340 76,730
भुवनेश्वर 70,290 76,680
हैदराबाद 70,290 76,680

कल बुधवार को इस रेट पर बंद हुआ गोल्ड 

कमजोर घरेलू मांग के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। सोना 600 रुपये गिरकर 77,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मंगलवार को सोना 78,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत भी 2,800 रुपये लुढ़ककर 91,200 रुपये प्रति किलोग्राम रही जो एक दिन पहले 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इस बीच, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 600 रुपये गिरकर 77,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू मांग में सुस्ती के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई है।

Gold Price Today: लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, नवरात्रि में बुधवार 9 अक्टूबर को ये

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।