Gold Price Today: शादी के सीजन में दिल्ली में 950 रुपये महंगा हुआ सोना, चेक करें सोने-चांदी का रेट

Gold Price Today: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतों में तेजी आई। जबकि, चांदी के दाम में गिरावट जारी है। शादी-विवाह के सीजन में बढ़ती मांग के चलते सोने की कीमत 950 रुपये बढ़कर 79,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं, चांदी 1,000 रुपये सस्ती होकर 91,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई

अपडेटेड Dec 18, 2024 पर 12:41 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Gold Price Today: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतों में तेजी आई।

Gold Price Today: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतों में तेजी आई। जबकि, चांदी के दाम में गिरावट जारी है। शादी-विवाह के सीजन में बढ़ती मांग के चलते सोने की कीमत 950 रुपये बढ़कर 79,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं, चांदी 1,000 रुपये सस्ती होकर 91,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

सोने की शुद्धता और मांग के आधार पर भी कीमतों में अंतर देखा गया। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 950 रुपये बढ़कर 78,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। कारोबारियों के अनुसार शादी के मौसम में ज्वैलरी सेलर्स की खरीदारी और सेफ निवेश के रूप में सोने की डिमांड में बढ़ोतरी से गोल्ड में तेजी रही।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का रहा असर


अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों पर असर देखा गया। कॉमेक्स पर सोना वायदा 15.50 डॉलर गिरकर 2,654.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अबन्स होल्डिंग्स के सीईओ चिंतन मेहता ने बताया कि अमेरिका में मिले-जुले आर्थिक आंकड़ों और फेडरल रिजर्व की ब्याज दर पर निर्णय को लेकर बनी अनिश्चितता ने सोने की कीमतों को स्थिर बनाए रखा है। चांदी अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी 0.99 प्रतिशत गिरकर 30.75 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

इंदौर में सोना-चांदी सस्ती

इंदौर के लोकल सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी दोनों के दाम में कमी दर्ज की गई। यहां सोना 100 रुपये सस्ता होकर 78,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी में 400 रुपये की गिरावट आई, जिससे इसका भाव 90,700 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। सर्राफा बाजार में चांदी सिक्के का दाम 1,125 रुपये पर स्थिर रहा। बाजार एक्सपर्ट का मानना है कि फेडरल रिजर्व की बैठक के नतीजों और आगामी ब्याज दरों के फैसले से आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों पर असर पड़ सकता है।

घर बनवाने का काम ठेके पर देने से पहले रखें इन बातों का ध्यान, वरना हो जाएंगे परेशान

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।