Get App

Gold Price Today: 85,000 रुपये के पार गोल्ड, चेक करें बुधवार 5 फरवरी का दाम

Gold Rate Today: सोना 85,000 रुपये के पार चला गया है। बजट के बाद सोने के दाम को पंख लग गए हैं। हालांकि, बजट में इंपोर्ट ड्यूटी नहीं बढ़ाई गई है, लेकिन इसके बावजूद सोने में लगातार तेजी बनी हुई है। आज 5 फरवरी बुधवार को सोना महंगा हुआ है

अपडेटेड Feb 05, 2025 पर 7:44 AM
Story continues below Advertisement
Gold Rate Today: आज सोने का भाव 85,000 रुपये के पार चला गया है।

Gold Rate Today: सोना 85,000 रुपये के पार चला गया है। बजट के बाद सोने के दाम को पंख लग गए हैं। हालांकि, बजट में इंपोर्ट ड्यूटी नहीं बढ़ाई गई है, लेकिन इसके बावजूद सोने में लगातार तेजी बनी हुई है। आज 5 फरवरी बुधवार को सोना महंगा हुआ है। आज 24 और 22 कैरेट सोने का दाम भाव में 400 रुपये तक कम हुआ है। 10 ग्राम सोने का भाव 85,300 रुपये के ऊपर है।

क्यों हैं गोल्ड 85000 रुपये के पार?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल और अमेरिकी नीतियों में बदलाव के कारण लोग सोने को सुरक्षित निवेश मानकर इसमें पैसा लगा रहे हैं, जिससे इसकी कीमत बढ़ रही है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर ब्याज दरें कम होती हैं और बाजार में अनिश्चितता बनी रहती है, तो सोना और महंगा हो सकता है। भारत में शादियों और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ती है, जिससे आने वाले महीनों में सोने की कीमत और बढ़ सकती है।


दिल्ली-मुंबई में 24 और 22 कैरेट सोने का दाम

दिल्ली में 24 कैरेट सोना करीब 400 रुपये की तेजी आई है। यहां दाम 85,3600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट सोना 78,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। मुंबई में 24 कैरेट सोने का दाम 85,2100 और 22 कैरेट सोना 78,110 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां जानें देश के 4 बड़े शहरों में सोने का 5 फरवरी 2025  का दाम।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 78,260 85,360
चेन्नई 78,110 85,210
मुंबई 78,110 85,210
कोलकाता 78,110 85,210

5 फरवरी को चांदी की कीमत

बुधवार 5 फरवरी को चांदी की कीमत मे गिरावट आई। चांदी की कीमत 98,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। सोने से उलट चांदी के चांदी में लगातार गिरावट आई है। अभी सिल्वर अपने 1,00,000 रुपये रिकॉर्ड स्तर से पर अभी तक नहीं आई है। हालांकि, सोना अपने पिछले साल के पीक स्तर को पार कर गया है।

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई कारणों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार के टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादियों और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से दाम भी बढ़ जाते हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव आम लोगों पर असर डालता है।

Bank Holiday: बुधवार को बंद रहेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दी है 5 फरवरी की छुट्टी

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Feb 05, 2025 7:44 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।