सोने के भाव में छाई गिरावट रुकने का नाम नहीं ले रही है। 19 नवंबर को भी यह सिलसिला जारी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिन में दिसंबर में डिलीवरी वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट का वायदा भाव पिछली क्लोजिंग से 1504 रुपये तक फिसल गया। अमाउंट 128310 रुपये प्रति 10 ग्राम के लो तक गया। माना जा रहा है कि इस गिरावट की वजह हाजिर बाजार में मांग का कमजोर होना है।
दूसरी ओर चांदी का वायदा भाव हरे निशान में आ गया है। MCX पर दिसंबर में डिलीवरी वाले सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट का वायदा भाव दिन में पिछली क्लोजिंग से 1413 रुपये गिरकर 159321 रुपये प्रति किलोग्राम के लो तक गया। साथ ही इसने 1441 रुपये की बढ़त के साथ 162175 रुपये प्रति किलोग्राम का हाई देखा।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के हाजिर भाव में तेजी लौटी है। रॉयटर्स के मुताबिक, स्पॉट गोल्ड की कीमत 0.3 प्रतिशत तक चढ़कर 3,733.76 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है। वहीं दिसंबर डिलीवरी वाला US गोल्ड फ्यूचर्स 0.1 प्रतिशत गिरकर 3,737.20 डॉलर पर आ गया है। स्पॉट सिल्वर की कीमत 0.8 प्रतिशत बढ़कर 45.38 डॉलर प्रति औंस हो गई है। प्लेटिनम की कीमत 0.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1,374.16 डॉलर प्रति औंस हो गई है।
दिल्ली के बाजार में बुधवार को 2800 रुपये लुढ़का था सोना
एक दिन पहले, 18 नवंबर को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने में लगातार सातवें दिन गिरावट दर्ज की गई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले गोल्ड का भाव 2,800 रुपये टूटा। वैश्विक बाजारों में लगातार बिकवाली के बीच कीमतों में गिरावट आई। चांदी की कीमत भी दबाव में रही और 5,000 रुपये टूटी।