Gold Prices: अंतराष्ट्रीय बाजार में, सोने की कीमतें शुक्रवार 13 सितंबर को अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से बाजार में तेजी आई। डॉलर में गिरावट से भी सोने के भाव में इजाफा हुआ। अंतराष्ट्रीय समयानुसार दोपहर 2.10 बजे, स्पॉट गोल्ड 0.7% बढ़कर 2,576.48 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था। वहीं US गोल्ड फ्यूचर्स 1% उछलकर 2,605.30 डॉलर तक पहुंच गया।