Gold Rate: सोना हुआ सस्ता लेकिन चांदी हुई महंगी, 56000 रुपये के करीब आया गोल्ड

देश में 22 कैरेट गोल्ड का रेट 56,900 के आसपास आ गया है। आज देश में सोने के भाव 100 रुपये से लेकर 150 रुपये की गिरावट आई है। दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 57,050 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 62,220 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे। चेक करें देश के 12 शहरों में गोल्ड रेट..

अपडेटेड Feb 15, 2024 पर 12:30 PM
Gold Rate: आज सोने का भाव ये रहा।

Gold Rate 15th February 2024: सोने के भाव में लगातार गिरावट आ रही है। देश में 22  कैरेट गोल्ड का रेट 56,900 के आसपास आ गया है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट 62000 रुपये के और करीब आ गया है। सोने के भाव में 100 रुपये से लेकर 150 रुपये की गिरावट आई है। दिल्ली में सोने का भाव 62,220 पर है।  सिल्वर का रेट 74,500 रुपये पर है। चांदी के भाव में 500 रुपये की बढ़त रही। यहां जानें देश के 12 शहरों में लेटेस्ट गोल्ड रेट..

दिल्ली में गोल्ड का आज का रेट

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 57,050 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 62,220 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।

मुंबई में आज का गोल्ड का रेट

मुंबई में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 56,900 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 62,070 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


चेन्नई में आज का गोल्ड का रेट

चेन्नई में 22 कैरेट सोना 57,400 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 62,620 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

देश के बड़े शहरों में 15फरवरी 2024 को ये रहा गोल्ड रेट 

शहर 22 कैरेट गोल्ड का रेट 24 कैरेट गोल्ड का रेट
अहमदाबाद 56,950 62,120
कोलकाता 56,900 62,070
गुरुग्राम 57,050 62,220
लखनऊ 57,050 62,220
बंगुलरु 56,900 62,070
जयपुर 57,050 62,220
पटना 56,950 62,120
भुवनेश्वर 56,900 62,070
हैदराबाद 56,900 62,070

सोने के भाव इन कारणों पर करते हैं निर्भर 

सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की डिमांड और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि इंटरनेशनल इकॉनोमी खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।

सस्ते में सोना खरीदने के लिए बचे हैं सिर्फ 2 दिन, जल्द उठाएं इस मौके का फायदा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।