Gold Rate: आज सोने के भाव में नजर आई तेजी, चेक करें 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Gold Rate 2nd February 2024: बजट के बाद सोने के भाव में तेजी नजर आ रही है। दिल्ली-एनसीआर में 24 कैरेट सोने का रेट 63,750 रुपये पर है और चेन्नई में गोल्ड का रेट 64,250 रुपये पर है। आज गोल्ड की कीमतों में 300 से 400 रुपये की तेजी नजर आई है। सिल्वर का रेट 76,500 रुपये पर है

अपडेटेड Feb 02, 2024 पर 2:11 PM
Gold Rate: आज चेन्नई में सोने का भाव 64,000 रुपये के पार चला गया है।

Gold Rate 2nd February 2024: बजट के बाद सोने के भाव में तेजी नजर आ रही है। दिल्ली-एनसीआर में 24 कैरेट सोने का रेट 63,750 रुपये पर है और चेन्नई में गोल्ड का रेट 64,250 रुपये पर है। आज गोल्ड की कीमतों में 300 से 400 रुपये की तेजी नजर आई है। सिल्वर का रेट 76,500 रुपये पर है। यहां जानें देश के 12 शहरों में लेटेस्ट गोल्ड रेट..

दिल्ली में गोल्ड का आज का रेट

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 58,450 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 63,750 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।

मुंबई में आज का गोल्ड का रेट

मुंबई में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 58,300 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 63,600 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


चेन्नई में आज का गोल्ड का रेट

चेन्नई में 22 कैरेट सोना 58,900 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 64,250 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

देश के बड़े शहरों में 2 फरवरी 2024 को ये रहा गोल्ड रेट 

शहर 22 कैरेट गोल्ड का रेट 24 कैरेट गोल्ड का रेट
अहमदाबाद 58,350 63,650
कोलकाता 58,300 63,600
गुरुग्राम 58,450 63,750
लखनऊ 58,450 63,750
बंगुलरु 58,300 63,600
जयपुर 58,450 63,750
पटना 58,350 63,650
भुवनेश्वर 58,300 63,600
हैदराबाद 58,300 63,600

सोने के भाव इन कारणों पर करते हैं निर्भर 

सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की डिमांड और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि इंटरनेशनल इकॉनोमी खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।

अपने देश को छोड़ भारत पर अधिक है भरोसा, जापान के रिटेल इनवेस्टर्स धड़ाधड़ खरीद रहे भारतीय शेयर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।