Credit Cards

Gold Rate: आज सोने के भाव में आई बड़ी गिरावट, चेक करें 24 और 22 कैरेट गोल्ड का रेट

Gold Rate 18 January 2024: देश के सर्राफा बाजार में आज गुरुवार को सोने के भाव 63,000 रुपये के नीचे कारोबार कर रहा है। आज देश भर में सोने के भाव में प्रति 10 ग्राम 800 रुपये तक की गिरावट देखने को मिल रही है। दिल्ली-एनसीआर में 24 कैरेट सोने का रेट 62,670 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है

अपडेटेड Jan 18, 2024 पर 10:46 AM
Story continues below Advertisement
Gold Rate: आज सोने के भाव में गिरावट रही।

Gold Rate 18 January 2024: देश के सर्राफा बाजार में आज गुरुवार को सोने के भाव 63,000  रुपये के नीचे कारोबार कर रहा है। आज देश भर में सोने के भाव में प्रति 10 ग्राम 800 रुपये तक की गिरावट देखने को मिल रही है। दिल्ली-एनसीआर में 24 कैरेट सोने का रेट 62,670 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। चेन्नई में गोल्ड का रेट 63,050 रुपये पर है। सिल्वर का रेट 75,500 रुपये पर है। चांदी में 300 रुपये तक की गिरावट आई है। यहां जानें लेटेस्ट गोल्ड रेट..

दिल्ली में गोल्ड का आज का रेट

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 57,570 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 62,670 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।

मुंबई में आज का गोल्ड का रेट

मुंबई में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 57,400 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 62,620 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


चेन्नई में आज का गोल्ड का रेट

चेन्नई में 22 कैरेट सोना 57,800 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 63,050 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

देश के बड़े शहरों में 18 जनवरी 2024 को ये रहा गोल्ड रेट 

शहर 22 कैरेट गोल्ड का रेट 24 कैरेट गोल्ड का रेट
अहमदाबाद 57,450 62,670
गुरुग्राम 57,550 62,770
कोलकाता 57,400 62,660
लखनऊ 57,550 62,770
बंगलुरु 57,400 62,620
जयपुर 57,550 62,770
पटना 57,450 62,670
भुवनेश्वर 57,400 62,620
हैदराबाद 57,400 62,620

सोने के भाव इन कारणों पर करते हैं निर्भर 

सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की डिमांड और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि इंटरनेशनल इकॉनोमी खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।

बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, HDFC बैंक में भारी बिकावली, 'बबल जोन' में मिड-स्मॉलकैप पॉकेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।