Get App

Gold Rate: आज सोने के भाव में आई बड़ी गिरावट, चेक करें 24 और 22 कैरेट गोल्ड का रेट

Gold Rate 18 January 2024: देश के सर्राफा बाजार में आज गुरुवार को सोने के भाव 63,000 रुपये के नीचे कारोबार कर रहा है। आज देश भर में सोने के भाव में प्रति 10 ग्राम 800 रुपये तक की गिरावट देखने को मिल रही है। दिल्ली-एनसीआर में 24 कैरेट सोने का रेट 62,670 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 18, 2024 पर 10:46 AM
Gold Rate: आज सोने के भाव में आई बड़ी गिरावट, चेक करें 24 और 22 कैरेट गोल्ड का रेट
Gold Rate: आज सोने के भाव में गिरावट रही।

Gold Rate 18 January 2024: देश के सर्राफा बाजार में आज गुरुवार को सोने के भाव 63,000  रुपये के नीचे कारोबार कर रहा है। आज देश भर में सोने के भाव में प्रति 10 ग्राम 800 रुपये तक की गिरावट देखने को मिल रही है। दिल्ली-एनसीआर में 24 कैरेट सोने का रेट 62,670 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। चेन्नई में गोल्ड का रेट 63,050 रुपये पर है। सिल्वर का रेट 75,500 रुपये पर है। चांदी में 300 रुपये तक की गिरावट आई है। यहां जानें लेटेस्ट गोल्ड रेट..

दिल्ली में गोल्ड का आज का रेट

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 57,570 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 62,670 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।

मुंबई में आज का गोल्ड का रेट

मुंबई में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 57,400 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 62,620 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें