Gold Rate: दिल्ली में 750 रुपये सस्ता हुआ सोना, चांदी 1000 रुपये फिसली

Gold Price Today: ज्वैलरी की कम मांग के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 750 रुपये की गिरावट के साथ 75,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इसके साथ सोने में पिछले छह कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर विराम लग गया

अपडेटेड Jul 19, 2024 पर 7:32 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Gold Price Today: ज्वैलरी की कम मांग के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 750 रुपये की गिरावट के साथ 75,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

Gold Price Today: ज्वैलरी की कम मांग के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 750 रुपये की गिरावट के साथ 75,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इसके साथ सोने में पिछले छह कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर विराम लग गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ की जानकारी के मुताबिक इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 76,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। लेकिन आज इसमें 750 रुपये की गिरावट आई है।

सस्ता हुआ सोना

99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 800 रुपये घटकर 75,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। गुरुवार को यह 76,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 1,000 रुपये टूटकर 93,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। पिछले कारोबारी सत्र में 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। सूत्रों ने सोने की कीमतों में गिरावट का कारण वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख तथा देश में आभूषण विक्रेताओं की मांग में आई गिरावट को बताया।


क्यों गिर रहा है भाव

विदेशी बाजार कॉमेक्स में सोना शुक्रवार को लगातार तीसरे सत्र में गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था, जो चार महीने के निचले स्तर से डॉलर में आये सुधार और अमेरिकी 10-वर्षीय बांड प्रतिफल में वृद्धि के कारण दबाव में था। कोटक सिक्योरिटीज में कमोडिटी रिसर्च की AVP कायनात चैनवाला ने कहा कि चीन के साथ टैरिफ युद्ध और अन्य राजनीतिक और भू-राजनीतिक चुनौतियों को लेकर चिंताओं के बीच निवेशकों की सर्वकालिक उच्च स्तर के पास मुनाफावसूली मूल्यवान धातु की कीमत को प्रभावित किया। इसके अतिरिक्त न्यूयॉर्क में चांदी भी गिरावट के साथ 29.32 डॉलर प्रति औंस रही।

Budget 2024: बजट के बाद सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल? GST में आएगा Petrol-Diesel,

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।