Gold Rate MCX: अमेरिका और चीन के बीच चल रहे टैरिफ वार और दुनिया भर में आर्थिक व भू-राजनीतिक अस्थिरता ने एक बार फिर से सोने को निवेशकों की पहली पसंद बना दिया है। इसका सीधा असर सोने की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। 16 अप्रैल को मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जून वायदा कॉन्ट्रेक्ट में सोने की कीमत 95,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई। वहीं इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 999 शुद्धता वाले फिजिकल गोल्ड की कीमत 94,579 रुपये तक रही।
