Gold Rate Today: सोने के भाव में लगातार गिरावट का दौर जारी है। आज महीने के पहले दिन मंगलवार 1 जुलाई को सोने के भाव में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। सोने का भाव कल के दाम पर ही कारोबार कर रहा है। बुलियन मार्केट में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 97,500 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 89,300 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। देश में एक किलोग्राम चांदी का रेट 1,07,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यहां जानें सोने-चांदी का भाव।
1 जुलाई 2025 को सोने का भाव
आज मंगलवार 1 जुलाई 2025 को सोने की कीमतें कम हुई है। दिल्ली में 22 कैरेट सोना 89,440 रुपये और 24 कैरेट सोना 97,560 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में भी 22 कैरेट सोना 89,290 रुपये और 24 कैरेट सोना 97,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। पटना, लखनऊ, जयपुर जैसे बड़े शहरों में सोने का भाव इसी रेट के आसपास बना हुआ है।
चांदी की कीमत - मंगलवार 1 जुलाई 2025
चांदी का भाव आज मंगलवार 1 जुलाई 2025 को 1,07,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। सोने के साथ चांदी के दाम में बीते 10 दिनों में काफी करेक्शन आया है।
देश में कैसे तय होती हैं सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत रोज बदलती है, क्योंकि यह कई फैक्टर पर निर्भर करती है—जैसे दुनिया में सोने का रेट क्या है। डॉलर और रुपये की कीमत में कितना फर्क आया है। सरकार कितना टैक्स ले रही है।