Gold Rate Today 10 September 2025: आज बुधवार 10 सितंबर को सोने के भाव में तेजी रही। 22 कैरेट सोने का भाव देश में 1,00,000 रुपये के लेवल के पार कर गया है। दिल्ली, मुंबई, यूपी समेत देश के बड़ा राज्यों में सोने का भाव 1,10,000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। हालांकि, चांदी के रेट आज फ्लैट रहे। यहां जानें 10 सितंबर 2025 का सोने-चांदी का भाव।
चांदी का भाव 1,30,000 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है। आज बुधवार को चांदी का भाव फ्लैट नजर आ रहा है।
क्यों सोने ने पकड़ी रफ्तार
सोने के दाम में तेजी की सबसे बड़ी वजह अमेरिका से आए कमजोर रोजगार आंकड़े हैं। इनसे उम्मीद जगी है कि फेडरल रिजर्व जल्द ही ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। ब्याज दरें घटने पर बैंक डिपॉजिट और बॉन्ड जैसे निवेश साधनों का रिटर्न कम हो जाता है। ऐसे समय में निवेशक सोने को सुरक्षित ऑप्शन मानकर उसमें पैसा लगाते हैं। यही कारण है कि मंगलवार को सोने की कीमतों ने रिकॉर्ड स्तर छू लिया।
दूसरा बड़ा कारण डॉलर की कमजोरी है। डॉलर इंडेक्स 0.17% गिरकर 97.29 पर आ गया, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग और बढ़ गई। डॉलर कमजोर होने पर दूसरे देशों के निवेशकों के लिए सोना सस्ता हो जाता है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच सोने को सेफ-हेवन डिमांड भी तेज हुई है। इन सभी कारणों से सोना और चांदी दोनों की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिला है।
भारत में सोने की कीमत कैसे होती है तय?
भारत में सोने की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं, जैसे अंतरराष्ट्रीय दाम, आयात शुल्क, टैक्स और डॉलर-रुपया एक्सचेंज रेट। यही वजह है कि रोजाना सोने के रेट बदलते रहते हैं। भारतीय संस्कृति में सोना न सिर्फ गहने बल्कि निवेश और बचत का भी अहम साधन माना जाता है। शादी-ब्याह और त्योहारों में इसकी खास मांग रहती है।