Gold Rate Today Thursday 11 September 2025: आज गुरुवार 11 सितंबर को सोने के भाव में मामूली तेजी रही। 22 कैरेट सोने का भाव देश में 1,00,000 रुपये के ऊपर और 24 कैरेट सोने का भाव 1,10,00 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर कारोबार कर रहा है। देश में इस समय श्राद्ध का पीरियड चल रहा है। अगर बीते सालों का ट्रेंड देखें तो श्राद्ध के समय सोने में करेक्शन आता है क्योंकि इस दौरान इंडिया में लोग गोल्ड कम खरीदना पसंद करते हैं। लेकिन इस बार सोने की कीमतों में तेजी के लिए घरेलू फैक्टर से ज्यादा इंटरेनेशनल कारणों का ज्यादा असर पड़ा है। यहां जानें 11 सितंबर 2025 का सोने-चांदी का भाव।
चांदी का भाव 1,29,900 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है। आज गुरुवार को चांदी के भाव में 100 रुपये की गिरावट आई है। कल चांदी का रेट 1,30,000 रुपये प्रति किलो था।
क्यों सोने ने पकड़ी रफ्तार
सोने के महंगा होने की सबसे बड़ी वजह है डॉलर की कमजोरी और ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद। अमेरिकी डॉलर का इंडेक्स पिछले 7 हफ्तों के सबसे निचले स्तर पर है, जिससे निवेशक सुरक्षित विकल्प के तौर पर सोने की ओर रुख कर रहे हैं। इसके अलावा, दुनिया भर के सेंट्रल बैंक लगातार सोने की खरीदारी कर रहे हैं और आने वाले महीनों में ब्याज दरें घटने की संभावना भी जताई जा रही है। इन तमाम कारणों ने सोने की कीमतों को रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा दिया है।
भारत में सोने की कीमत कैसे होती है तय?
भारत में सोने की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं, जैसे अंतरराष्ट्रीय दाम, आयात शुल्क, टैक्स और डॉलर-रुपया एक्सचेंज रेट। यही वजह है कि रोजाना सोने के रेट बदलते रहते हैं। भारतीय संस्कृति में सोना न सिर्फ गहने बल्कि निवेश और बचत का भी अहम साधन माना जाता है। शादी-ब्याह और त्योहारों में इसकी खास मांग रहती है।