Credit Cards

Gold Rate Today: सोने में लगातार जारी है तेजी, जानिये 12 सितंबर का रेट

Gold Rate Today Friday 12 September 2025: आज शुक्रवार 12 सितंबर को सोने के भाव में फिर तेजी रही। 22 कैरेट सोने का भाव देश में 1,02,000 रुपये के ऊपर और 24 कैरेट सोने का भाव 1,11,00 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर कारोबार कर रहा है। इंटरनेशनल कारणों से सोने के भाव में लगातार तेजी आ रही है

अपडेटेड Sep 12, 2025 पर 10:28 AM
Story continues below Advertisement
Gold Rate: 12 सितंबर को सोना महंगा हुआ है।

Gold Rate Today Friday 12 September 2025: आज शुक्रवार 12 सितंबर को सोने के भाव में फिर तेजी रही। 22 कैरेट सोने का भाव देश में 1,02,000 रुपये के ऊपर और 24 कैरेट सोने का भाव 1,11,00 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर कारोबार कर रहा है। इंटरनेशनल कारणों से सोने के भाव में लगातार तेजी आ रही है। सोना अपने पीक लेवल के आसपास कारोबार कर रहा है। यहां जानें 12 सितंबर 2025 का सोने-चांदी का भाव।

चांदी का भाव

चांदी का भाव 1,32,000 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है। आज शुक्रवार  गुरुवार को चांदी के भाव में 2100 रुपये की तेजी रही  कल चांदी का रेट 1,29,900 रुपये प्रति किलो था।

MCX पर गोल्ड रेट


एमसीएक्स पर आज सुबह सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई। सोना 0.48% चढ़कर 1,09,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी भी 1.14% की तेजी के साथ 1,28,383 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी।

मेहता इक्विटीज के वाइस-प्रेसिडेंट (कमोडिटीज) राहुल कलंत्री ने बताया कि सोने की कीमतें 3,650 डॉलर के करीब पहुंच गई हैं, जो इसके अब तक के रिकॉर्ड स्तर के नजदीक है। चांदी ने भी जोरदार उछाल दिखाया और 2011 के बाद पहली बार 42 डॉलर के स्तर को पार किया। लगातार चौथे हफ्ते सोना-चांदी में भी बढ़त जारी है।

क्यों सोने ने पकड़ी रफ्तार

सोना इन दिनों इसलिए महंगा हो रहा है क्योंकि डॉलर कमजोर हो गया है और आगे ब्याज दरें घटने की उम्मीद है। जब डॉलर नीचे जाता है तो निवेशक सुरक्षित जगह की तलाश में सोने में पैसा लगाते हैं। इसी वजह से इसकी मांग बढ़ जाती है। इसके अलावा, दुनियाभर के सेंट्रल बैंक भी लगातार सोना खरीद रहे हैं, जिससे कीमतों को और सहारा मिल रहा है। कुल मिलाकर यही वजह है कि सोना रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया है।

12 सितंबर का सोने का भाव

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 1,02,150 1,11,430
चेन्नई 1,02,000 1,11,280
मुंबई 1,02,050 1,10,520
कोलकाता 1,02,050 1,10,520
जयपुर 1,02,150 1,11,430
नोएडा 1,02,150 1,11,430
गाजियाबाद  1,02,150 1,11,430
लखनऊ 1,02,150 1,11,430
बंगलुरु 1,02,050 1,11,280
पटना 1,02,050 1,11,330

भारत में सोने की कीमत कैसे होती है तय?

भारत में सोने की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं, जैसे अंतरराष्ट्रीय दाम, आयात शुल्क, टैक्स और डॉलर-रुपया एक्सचेंज रेट। यही वजह है कि रोजाना सोने के रेट बदलते रहते हैं। भारतीय संस्कृति में सोना न सिर्फ गहने बल्कि निवेश और बचत का भी अहम साधन माना जाता है। शादी-ब्याह और त्योहारों में इसकी खास मांग रहती है।

क्या आपको होम अप्लायंसेज खरीदने के लिए पर्सनल लोन लेना चाहिए? जानिए एक्सपर्ट्स के जवाब

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।