Gold Rate: देश के 15 शहरों में सोने के भाव में आया बदलाव, चेक करें 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Gold Rate Today: आज शुक्रवार को देश के ज्यादातर शहरों में सोने के भाव (Gold Rate) फ्लैट रहे। देशभर में 10 ग्राम सोने का भाव 59,000 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। कल जिस भाव पर गोल्ड ट्रेड कर रहा था, आज उसी भाव पर कारोबार कर रहा है

अपडेटेड Aug 18, 2023 पर 12:23 PM
Gold Rate Today: देश के 15 शहरों में ये रहा सोने का भाव।

Gold Rate Today: आज शुक्रवार को देश के ज्यादातर शहरों में सोने के भाव (Gold Rate) फ्लैट रहे। देशभर में 10 ग्राम सोने का भाव 59,000 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। कल जिस भाव पर गोल्ड ट्रेड कर रहा था, आज उसी भाव पर कारोबार कर रहा है। आज दिल्ली में 10 ग्राम सोने का रेट 59,170 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 54,250 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। चांदी के भाव में आज सुधार हुआ। आज चांदी के भाव में तेजी रही और सिल्वर का रेट 73,500 रुपये पर है। चांदी के भाव में 1,000 रुपये की तेजी आई है।

नोएडा में गोल्ड का रेट

नोएडा में 22 कैरेट सोने की कीमत 54,250 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 59,170 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।

अहमदाबाद में गोल्ड का रेट


देश के अन्य शहरों की बात करें तो गुजरात के अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 54,150 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 59,070 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में गोल्ड का रेट

चेन्नई में 22 कैरेट सोना 54,510 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 59,510 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

भोपाल में गोल्ड रेट

भोपाल में 22 कैरेट गोल्ड का रेट 54,100 और 24 कैरेट गोल्ड का रेट 59,070 रुपये रहा।

आगरा में गोल्ड रेट

आगरा में 22 कैरेट गोल्ड का रेट 54,250 और 24 कैरेट गोल्ड का रेट 59,070 रुपये रहा।

तिरुवनंतपुरम में गोल्ड रेट

तिरुवनंतपुरम में 22 कैरेट गोल्ड का रेट 54,100 और 24 कैरेट गोल्ड का रेट 59,020 रुपये रहा।

देश के बड़े शहरों में ये रहा गोल्ड रेट

शहर 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का भाव रुपये में 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का भाव रुपये में
दिल्ली 54,250 59,170
मुंबई 54,100 59,020
कोलकाता 54,100 59,020
लखनऊ 54,250 59,170
बंगलुरु 54,100 59,020
जयपुर 54,250 59,170
पटना 54,150 59,070
भुवनेश्वर 54,100 59,020
हैदराबाद 54,100 59,020

ऐसे तय होते हैं सोने का भाव

सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की मांग और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि वैश्विक अर्थव्यवस्था खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।

Consumer Stocks: 34% मुनाफा कूटने का मौका, इन 5 शेयरों पर ब्रोकरेज ने लगाया दांव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।