Gold Rate Today: आज शुक्रवार को देश के ज्यादातर शहरों में सोने के भाव (Gold Rate) फ्लैट रहे। देशभर में 10 ग्राम सोने का भाव 59,000 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। कल जिस भाव पर गोल्ड ट्रेड कर रहा था, आज उसी भाव पर कारोबार कर रहा है। आज दिल्ली में 10 ग्राम सोने का रेट 59,170 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 54,250 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। चांदी के भाव में आज सुधार हुआ। आज चांदी के भाव में तेजी रही और सिल्वर का रेट 73,500 रुपये पर है। चांदी के भाव में 1,000 रुपये की तेजी आई है।
