Gold Rate Today: आज शुक्रवार 19 सितंबर को सोने के भाव में तेजी रही। 24 और 22 कैरेट सोने का भाव कल की तुलना में 150 रुपये तक महंगा हुआ है। 22 कैरेट सोने का भाव देश में 1,02,200 रुपये के ऊपर और 24 कैरेट सोने का भाव 1,11,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर कारोबार कर रहा है। इंटरनेशनल कारणों से सोने के भाव अपके पीक लेवल के आसपास कारोबार कर रहे हैं। जानें आज 19 सितंबर का सोने-चांदी का भाव।
चांदी का भाव 1,33,000 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है। आज कल के मुकाबले चांदी 2000 रुपये महंगी हुई है।
सोने का भाव अपने पीक लेवल के आसपास कारोबार कर रहा है। ऐसे में गोल्ड निवेशकों का बड़ा सवाल है कि सोने को बेचकर निकल जाएं या अभी और इंतजार करें। यहां जानें 19 सितंबर 2025 का सोने-चांदी का भाव।
भारत में सोने की कीमत कैसे होती है तय?
भारत में सोने की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं, जैसे अंतरराष्ट्रीय दाम, आयात शुल्क, टैक्स और डॉलर-रुपया एक्सचेंज रेट। यही वजह है कि रोजाना सोने के रेट बदलते रहते हैं। भारतीय संस्कृति में सोना न सिर्फ गहने बल्कि निवेश और बचत का भी अहम साधन माना जाता है। शादी-ब्याह और त्योहारों में इसकी खास मांग रहती है।