Gold Rate Today: सोने के भाव में लगातार आ रही गिरावट को आज ब्रेक लग गया। आज महीने का दूसरा दिन है और गोल्ड का कीमत 1000 रुपये से ज्यादा चढ़ी है। बुलियन मार्केट में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 98,500 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 90,300 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। देश में एक किलोग्राम चांदी का रेट 1,10,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। चांदी आज 3000 रुपये महंगी हुई है। यहां जानें सोने-चांदी का भाव।
2 जुलाई 2025 को सोने का भाव
आज बुधवार 2 जुलाई 2025 को सोने की कीमतों में तेजी आई है। दिल्ली में 22 कैरेट सोना 90,360 रुपये और 24 कैरेट सोना 98,560 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में भी 22 कैरेट सोना 90,210 रुपये और 24 कैरेट सोना 98,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। पटना, लखनऊ, जयपुर जैसे बड़े शहरों में सोने का भाव इसी रेट के आसपास बना हुआ है।
चांदी का भाव आज बुधवार 2 जुलाई 2025 को 1,10,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। आज चांदी के भाव में कल की तुलना में 3,000 रुपये की तेजी आई है।
देश में कैसे तय होती हैं सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत रोज बदलती है, क्योंकि यह कई फैक्टर पर निर्भर करती है—जैसे दुनिया में सोने का रेट क्या है। डॉलर और रुपये की कीमत में कितना फर्क आया है। सरकार कितना टैक्स ले रही है।