Gold Rate Today: सोने के भाव में लगातार तीसरे चौथे दिन बड़ी गिरावट आई है। आज 26 जून 2025 गुरुवार को 10 ग्राम सोने का भाव कल की तुलना में 350 रुपये तक सस्ता हुआ है। सोने का भाव एक लाख रुपये के नीचे आ चुका है। बुलियन मार्केट में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 98,900 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 90,700 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। देश में एक किलोग्राम चांदी का रेट 1,08,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यहां जानें गुरुवार 26 जून 2025 का सोने-चांदी का भाव।
26 जून 2025 को सोने का भाव
गुरुवार 26 जून को सोने की कीमतें कम हुई है। आज सोने-चांदी का भाव फिर लाल निशान पर खुला। दिल्ली में 22 कैरेट सोना 90,850 रुपये और 24 कैरेट सोना 99,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में भी 22 कैरेट सोना 90,700 रुपये और 24 कैरेट सोना 98,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। पटना, लखनऊ, जयपुर जैसे बड़े शहरों में सोने का भाव इसी रेट के आसपास बना हुआ है।
चांदी की कीमत - 26 जून 2025
चांदी का भाव आज 26 जून 2025 को 1,08,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। कल की तुलना में चांदी का रेट 800 रुपये तक कम हुआ है।
देश में कैसे तय होती हैं सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत रोज बदलती रहती है, क्योंकि यह कई चीजों पर निर्भर करती है—जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव, डॉलर और रुपये की कीमत में बदलाव, और सरकार द्वारा लगाया गया टैक्स। लेकिन भारत में सोना सिर्फ पैसे का निवेश नहीं, बल्कि परंपरा, आस्था और शुभता का भी प्रतीक है। शादी, दिवाली और धनतेरस जैसे खास मौकों पर लोग सोना खरीदना बहुत शुभ मानते हैं। ऐसे समय जब मांग बढ़ जाती है, तो सोने की कीमत भी आमतौर पर बढ़ जाती है।