Gold Rate Today: सोने के भाव में लगातार गिरावट आ रही है। ये पांचवां दिन है जब सोने का भाव कम हुआ है। आज गुप्त नवरात्रि का दूसरा दिन भी है, जिसमें गोल्ड सस्ता हुआ है। बीते 10 दिनों पर नजर डाले तो सोने का भाव 1,01,000 रुपये से 98000 रुपये पर आ गया है। सोने में करीबन 3,000 रुपये का करेक्शन आ चुका है। कल 26 जून की तुलना में आज 27 जून को सोने का भाव 950 रुपये तक कम हुआ है। बुलियन मार्केट में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 98,000 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 89,900 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। देश में एक किलोग्राम चांदी का रेट 1,07,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यहां जानें शुक्रवार 27 जून 2025 का सोने-चांदी का भाव।
27 जून 2025 को सोने का भाव
शुक्रवार 27 जून को सोने की कीमतें कम हुई है। आज सोने-चांदी का भाव फिर लाल निशान पर कारोबार कर रहा है। दिल्ली में 22 कैरेट सोना 90,850 रुपये और 24 कैरेट सोना 98,170 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में भी 22 कैरेट सोना 89,850 रुपये और 24 कैरेट सोना 98,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। पटना, लखनऊ, जयपुर जैसे बड़े शहरों में सोने का भाव इसी रेट के आसपास बना हुआ है।
चांदी की कीमत - 27 जून 2025
चांदी का भाव आज 27 जून 2025 को 1,07,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। कल की तुलना में चांदी का रेट 200 रुपये तक कम हुआ है।
देश में कैसे तय होती हैं सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत रोज बदलती रहती है, क्योंकि यह कई चीजों पर निर्भर करती है—जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव, डॉलर और रुपये की कीमत में बदलाव, और सरकार द्वारा लगाया गया टैक्स। लेकिन भारत में सोना सिर्फ पैसे का निवेश नहीं, बल्कि परंपरा, आस्था और शुभता का भी प्रतीक है। शादी, दिवाली और धनतेरस जैसे खास मौकों पर लोग सोना खरीदना बहुत शुभ मानते हैं। ऐसे समय जब मांग बढ़ जाती है, तो सोने की कीमत भी आमतौर पर बढ़ जाती है।