Gold Rate Today: पांचवे नवरात्रि के दिन सस्ता हुआ सोना, जानें गुरुवार 3 अप्रैल को कितने कम हुए दाम

Gold Rate Today: आज पांचवे नवरात्रि के दिन सोना सस्ता हुआ है। गुरुवार 3 अप्रैल को सोने के भाव में मामूली गिरावट आई है। दिल्ली में सोना 92,980 रुपये रहा। कल का की तुलना में आज 20 रुपये की गिरावट आई है। 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 85,000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है

अपडेटेड Apr 03, 2025 पर 8:27 AM
Story continues below Advertisement
Gold Rate Today: आज 3 अप्रैल को सोना महंगा हुआ है।

Gold Rate Today: आज पांचवे नवरात्रि के दिन सोना सस्ता हुआ है। गुरुवार 3 अप्रैल को सोने के भाव में मामूली गिरावट आई है। दिल्ली में सोना 92,980 रुपये रहा। कल का की तुलना में आज 20 रुपये की गिरावट आई है। 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 85,000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। यहां जानें सोने-चांदी का आज गुरुवार 3 अप्रैल 2025 का रेट।

चांदी का रेट

गुरुवार 3 अप्रैल 2025 को चांदी का रेट 1,04,900 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। चांदी के भाव में करीब 200 रुपये की गिरावट रही।


दिल्ली-मुंबई में सोने का रेट

गुरुवार 3 अप्रैल 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 85,240 रुपये और 24 कैरेट सोना 92,980 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 85,090 रुपये और 24 कैरेट सोना 92,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। आज सोने के भाव में कल की तुलना में 20 रुपये की गिरावट आई है।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 85,240 92,980
चेन्नई 85,090 92,830
मुंबई 85,090 92,830
कोलकाता 85,090 92,830

दुनिया में बढ़ती अनिश्चितता के कारण लोग अपने पैसे को सुरक्षित रखने के लिए सोने में निवेश कर रहे हैं, जिससे इसकी कीमत तेजी से बढ़ रही है। अमेरिका की नीतियों, डॉलर में उतार-चढ़ाव और बढ़ती महंगाई की वजह से भी सोने की मांग बढ़ी है। इसके अलावा, कई देशों के केंद्रीय बैंक भी बड़ी मात्रा में सोना खरीद रहे हैं, जिससे इसकी कीमत और ऊपर जा रही है। यही कारण है कि सोना अब अपने रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच चुका है।

कैसे तय होती हैं  सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।

केंद्र सरकार के एंप्लॉयीज आज से NPS से UPS में स्विच कर सकेंगे, जानिए नियम और शर्तें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।