Get App

Gold Rate Today: आज सोना हुआ सस्ता, जानिये सोमवार 23 जून को कितना कम हुआ गोल्ड रेट

Gold Rate Today: सोने के भाव में हफ्ते के पहले दिन आज गिरावट नजर आ रही है। 24 कैरेट गोल्ड रेट अभी भी 1,00,000 रुपये के ऊपर ही कारोबार कर रहा है। ईरान-इजरायल वॉर के कारण गोल्ड अपने उच्चतम स्तर के आसपास ही बना हुआ है। आज सोमवार को 10 ग्राम सोने का भाव 50 रुपये तक सस्ता हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 23, 2025 पर 9:50 AM
Gold Rate Today: आज सोना हुआ सस्ता, जानिये सोमवार 23 जून को कितना कम हुआ गोल्ड रेट
Gold Rate Today: आज सोने के भाव में गिरावट आई है।

Gold Rate Today: सोने के भाव में  हफ्ते के पहले दिन आज गिरावट नजर आ रही है। 24 कैरेट गोल्ड रेट अभी भी 1,00,000 रुपये के ऊपर ही कारोबार कर रहा है। ईरान-इजरायल वॉर के कारण गोल्ड अपने उच्चतम स्तर के आसपास ही बना हुआ है। आज सोमवार को 10 ग्राम सोने का भाव 50 रुपये तक सस्ता हुआ है। बड़े शहरों के सर्राफा बाजार में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,00,700 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने का रेट 92,000 रुपये के ऊपर बना हुआ है। देश में एक किलोग्राम चांदी का रेट 1,09,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। जानें सोमवार 23 जून 2025 का सोने-चांदी का भाव।

आज 23 जून 2025 को सोने का भाव 

सोमवार 23 जून को सोने की कीमतों में  बीते शुक्रवार की तुलना में गिरावट आई है। हालांकि, 10 ग्राम  सोने का भाव 1,00,000 रुपये के पार ही बना हुआ है। दिल्ली में 22 कैरेट सोना 92,150 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,00,890 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में भी 22 कैरेट सोना 92,340 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,00,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। पटना, लखनऊ, जयपुर जैसे बड़े शहरों में सोने का भाव इसी रेट के आसपास बने हुए हैं।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 92,490 1,00,890
चेन्नई 92,340 1,00,740
मुंबई 92,340 1,00,740
कोलकाता 92,340 1,00,740
जयपुर 92,490 1,00,890
नोएडा 92,490 1,00,890
गाजियाबाद  92,490 1,00,890
लखनऊ 92,490 1,00,890
बंगलुरु 92,340 1,00,740
पटना 92,340 1,00,740

चांदी की कीमत - 23 जून 2025

सब समाचार

+ और भी पढ़ें