Gold Rate Today 8 September 2025: आज सोमवार 8 सितंबर को सोना हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। बीते हफ्ते शुक्रवार की तुलना में आज सोने में करीब 800 रुपये की तेजी नजर आ रही है। दिल्ली, मुंबई, यूपी समेत देश के बड़ा राज्यों में सोने का भाव 1,08,000 रुपये के स्तर को पार कर गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने का रेट 99,500 रुपये के पार है। यहां जानें 8 सितंबर 2025 का सोने-चांदी का भाव।
चांदी का भाव 1,27,000 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है। चांदी आज बीते हफ्ते की तुलना में 1000 रुपये सस्ती हुई है।
क्यों सोने ने पकड़ी रफ्तार
सोने के दाम इन दिनों लगातार नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि अमेरिका में ब्याज दरें घटने की उम्मीद है। जब ब्याज दरें कम होती हैं तो लोग ज्यादा मुनाफे वाले निवेश से पैसा निकालकर सुरक्षित विकल्प यानी सोने में लगाने लगते हैं। इसके साथ ही रूस-यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया में तनाव और अंतरराष्ट्रीय व्यापार में अनिश्चित माहौल ने भी सोने की मांग को और बढ़ा दिया है। रुपया भी कमजोर हो रहा है और विदेशी बाजारों में सोने की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। यही कारण है कि भारत में भी सोना महंगा हो रहा है और माना जा रहा है कि दिवाली तक दाम और ऊपर जा सकते हैं।
भारत में सोने की कीमत कैसे होती है तय?
भारत में सोने की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं, जैसे अंतरराष्ट्रीय दाम, आयात शुल्क, टैक्स और डॉलर-रुपया एक्सचेंज रेट। यही वजह है कि रोजाना सोने के रेट बदलते रहते हैं। भारतीय संस्कृति में सोना न सिर्फ गहने बल्कि निवेश और बचत का भी अहम साधन माना जाता है। शादी-ब्याह और त्योहारों में इसकी खास मांग रहती है।