Gold Rate Today: आज हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को गोल्ड के भाव में थोड़ी गिरावट आई है। देशभर में 10 ग्राम सोने का भाव 59,000 रुपये के आसपास ही कारोबार कर रहा है। आज दिल्ली में 10 ग्राम सोने का रेट 59,130 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 54,200 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। चांदी के भाव में आज तेजी आई। आज चांदी 73,500 रुपये पर है। चांदी के भाव में 200 रुपये की तेजी आई है।
दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 54,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 59,130 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।
अहमदाबाद में गोल्ड का रेट
देश के अन्य शहरों की बात करें तो गुजरात के अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 54,100 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 59,020 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में 22 कैरेट सोना 54,550 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 59,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
देश के बड़े शहरों में ये रहा गोल्ड रेट
ऐसे तय होते हैं सोने का भाव
सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की मांग और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि वैश्विक अर्थव्यवस्था खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।