Gold Rate: इंडिया के 11 बड़े शहरों में सस्ता हुआ सोना, जानिए आज का गोल्ड रेट

Gold Rate Today: आज शुक्रवार को देश के ज्यादातर शहरों में सोने के भाव (Gold Rate) में गिरावट आई है। 10 ग्राम सोने का भाव 59,500 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। 14 अगस्त को दिल्ली में 10 ग्राम सोने का रेट 59,620 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 55,650 रुपये पर है

अपडेटेड Aug 14, 2023 पर 11:29 AM
Story continues below Advertisement
Gold Rate: आज सोने के भाव में गिरावट रही।

Gold Rate Today: आज शुक्रवार को देश के ज्यादातर शहरों में सोने के भाव (Gold Rate) में गिरावट आई है। 10 ग्राम सोने का भाव 59,500 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है।  14 अगस्त को दिल्ली में 10 ग्राम सोने का रेट 59,620 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 55,650 रुपये पर है। चांदी का भाव आज 73,000 रुपये पर रहा। यहां जानते हैं कि देश के बड़े शहरों में क्या रहा गोल्ड रेट।

नोएडा में गोल्ड का रेट

नोएडा में 22 कैरेट सोने की कीमत 54,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 59,760 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।

अहमदाबाद में गोल्ड का रेट


देश के अन्य शहरों की बात करें तो गुजरात के अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 54,700 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 59,670 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में गोल्ड का रेट

चेन्नई में 22 कैरेट सोना 55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का भाव रुपये में 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का भाव रुपये में
दिल्ली 54,800 59,760
मुंबई 54,650 59,620
कोलकाता 54,650 59,620
लखनऊ 55,800 59,760
बंगलुरु 54,650 59,620
जयपुर 54,800 59,760
पटना 54,700 59,670
भुवनेश्वर 54,650 59,620
हैदराबाद 54,650 59,620

ऐसे तय होते हैं सोने का भाव

सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की मांग और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि वैश्विक अर्थव्यवस्था खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।

Adani Group की जांच पूरी, आज सुप्रीम कोर्ट में SEBI दाखिल करेगी रिपोर्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।