Gold Rate Today: इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमतों में गिरावट के बीच बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 150 रुपये की नुकसान के साथ 72,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 300 रुपये की गिरावट के साथ 84,700 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 85,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। हालांकि, आज देश की बड़ी बुलियन मार्केट में शामिल इंदौर में गोल्ड आज महंगा हुआ है।
