Gold Rate Today: दिल्ली में सोने में 250 रुपये की तेजी, 800 रुपये महंगी हुई चांदी

Gold Rate Today: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 250 रुपये की बढ़त के साथ 72,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 71,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था

अपडेटेड Jun 12, 2024 पर 5:49 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 250 रुपये की बढ़त के साथ 72,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

Gold Rate Today: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 250 रुपये की बढ़त के साथ 72,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 71,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 800 रुपये उछलकर 91,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में यह 90,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

72,000 रुपये के ऊपर है दिल्ली में सोने का भाव

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर कमोडिटी एक्सपर्ट सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोने (24 कैरेट) की कीमतें 72,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही हैं, जो पिछले बंद से 250 रुपये अधिक है। अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,315 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 12 डॉलर ऊंचा है।


चांदी में भी आई तेजी

गांधी ने कहा कि बुधवार को सोने में बढ़त जारी रही, जिसे नरम अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल और स्थिर अमेरिकी डॉलर से मदद मिली। चांदी मामूली तेजी के साथ 29.35 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। पिछले कारोबारी सत्र में यह 29.20 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

आपकी इनकम का स्रोत सैलरी है? तो ITR फाइल करने से पहले ये बातें जान लीजिए

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।