Gold Rate Today: अगस्त की शुरुआत हुई बेस्ट! सोना-चांदी हुआ सस्ता, चेक करें आज शुक्रवार का रेट

Gold Rate Today Friday 1 August 2025: आज 1 अगस्त से एलपीजी सिलेंडर के दाम कम हो गए हैं। महीने की शुरुआत अच्छी रही है। अगर आप गोल्ड या सिल्वर ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो अच्छा दिन है क्योंकि गोल्ड और सिल्वर में आज गिरावट आई है। 10 ग्राम सोना कल की तुलना में आज 580 रुपये तक सस्ता हुआ है

अपडेटेड Aug 01, 2025 पर 9:18 AM
Story continues below Advertisement
Gold Silver Rate: आज 1 अगस्त को सोना सस्ता हुआ है।

Gold Rate Today Friday 1 August 2025: आज 1 अगस्त से एलपीजी सिलेंडर के दाम कम हो गए हैं। महीने की शुरुआत अच्छी रही है। अगर आप गोल्ड या सिल्वर ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो अच्छा दिन है क्योंकि गोल्ड और सिल्वर में आज गिरावट आई है। 10 ग्राम सोना कल की तुलना में आज 580 रुपये तक सस्ता हुआ है। 24 कैरेट सोने का भाव 1,00,000 रुपये के आसपास है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 91,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। अगर चांदी की बात करें, तो इसका रेट आज 1,14,900 रुपये प्रति किलोग्राम है। चांदी भी आज 3000 रुपये सस्ती हुई है। यहां जानें 1 अगस्त 2025 का सोने-चांदी का भाव।

सोने की कीमतों में गिरावट के दो अहम कारण

कल शाम राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों में 500 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है, जिसका प्रमुख कारण भारतीय रुपये की मजबूती रहा। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया गुरुवार को 22 पैसे मजबूत होकर 87.58 पर पहुंच गया। रुपये में यह मजबूती कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और रिजर्व बैंक के संभावित हस्तक्षेप के कारण हुई। जिससे सोने की घरेलू कीमतों पर दबाव पड़ा। आमतौर पर जब रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत होता है, तो इंपोर्ट होने वाली वस्तुओं की कीमतें घटती है। यही गिरावट का दौर सोने में आज 1 अगस्त 2025 को भी सुबह नजर आ रहा है।

इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने की कीमतों पर दबाव रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विश्लेषक सौमिल गांधी के मुताबिक अमेरिका के ताजा जीडीपी आंकड़ों ने डॉलर को मजबूत किया है, जिससे निवेशकों का झुकाव सुरक्षित निवेश जैसे सोना की बजाय जोखिम वाले एसेट्स की ओर बढ़ा है। इससे सर्राफा बाजार में बिकवाली का माहौल बना और कीमतें नीचे आ गईं।


शुक्रवार 1 अगस्त 2025 का सोने का भाव

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 91,840 1,00,170
चेन्नई 91,690 1,00,020
मुंबई 91,690 1,00,020
कोलकाता 91,690 1,00,020
जयपुर 91,840 1,00,170
नोएडा 91,840 1,00,170
गाजियाबाद  91,840 1,00,170
लखनऊ 91,840 1,00,170
बंगलुरु 91,690 1,00,020
पटना 91,690 1,00,020

भारत में सोने की कीमत को कैसे होती है तय?

अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, आयात शुल्क और टैक्स, रुपए-डॉलर के बीच एक्सचेंज रेट, डिमांड और सप्लाई का बैलेंस के आधार पर ही सोने की कीमतें तय होती हैं। भारत में सोने का इस्तेमाल सिर्फ निवेश के लिए नहीं बल्कि शादियों और त्योहारों में भी परंपरागत रूप से होता है, इसलिए कीमतों में बदलाव का सीधा असर लोगों पर पड़ता है।

UPI से हर दिन 1 लाख रुपए से ज्यादा का पेमेंट कैसे कर सकते हैं!

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Aug 01, 2025 9:18 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।