Credit Cards

Gold Rate Today: लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, जानिये 14 अगस्त को कितनी कम हुई कीमत

Gold Rate Today Thursday 14 August 2025: आज गुरुवार 14 अगस्त को सोने के भाव में गिरावट आई है। कल के मुकाबले आज सोने का भाव 50 रुपये तक कम हुआ है। लगातार आ रही गिरावट के बावजूद 24 कैरेटे सोने के की कीमत एक लाख के ऊपर ही बनी हुई है

अपडेटेड Aug 14, 2025 पर 10:19 AM
Story continues below Advertisement
Gold Rate: आज 14 अगस्त को सोना सस्ता हुआ है।

Gold Rate Today Thursday 14 August 2025: आज गुरुवार 14 अगस्त को सोने के भाव में गिरावट आई है। कल के मुकाबले आज सोने का भाव 50 रुपये तक कम हुआ है। लगातार आ रही गिरावट के बावजूद 24 कैरेटे सोने के की कीमत एक लाख के ऊपर ही बनी हुई है। दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान जैसे राज्यों में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 1,01,000 रुपये के ऊपर है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव मुंबई, चेन्नई, कोलकाता में 92,900 रुपये के आसपास ही बनी हुई है। देश में 1 किलोग्राम चांदी का भाव 2000 रुपये तक सस्ता हुआ है। यहां जानें 14 अगस्त 2025 का सोने-चांदी का भाव।

चांदी का भाव

देश बड़े राज्यों में 1 किलोग्राम चांदी का भाव 1,16,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। कल के मुकाबले आज चांदी के भाव में करीब 2000 रुपये की तेजी रही।

सोने की कीमतों में क्यों आई गिरावट?

सोने की कीमत गिरने का सबसे बड़ा कारण यह है कि दुनिया भर में तनाव कम होने के संकेत मिल रहे हैं और निवेशक अपने सोने को बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं। हाल ही में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की होने वाली मुलाकात से रूस-यूक्रेन युद्ध में शांति की उम्मीद बढ़ी है। इससे लोग सोने में निवेश करने के बजाय दूसरे विकल्पों की ओर जा रहे हैं।


गुरुवार 14 अगस्त 2025 का सोने का भाव

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 93,050 1,01,500
चेन्नई 92,900 1,01,350
मुंबई 92,900 1,01,350
कोलकाता 92,900 1,01,350
जयपुर 93,050 1,01,500
नोएडा 93,050 1,01,500
गाजियाबाद  93,050 1,01,500
लखनऊ 93,050 1,01,500
बंगलुरु 92,900 1,01,350
पटना 92,900 1,01,350

भारत में सोने की कीमत कैसे होती है तय?

अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, आयात शुल्क और टैक्स, रुपए-डॉलर के बीच एक्सचेंज रेट, डिमांड और सप्लाई का बैलेंस के आधार पर ही सोने की कीमतें तय होती हैं। भारत में सोने का इस्तेमाल सिर्फ निवेश के लिए नहीं बल्कि शादियों और त्योहारों में भी परंपरागत रूप से होता है, इसलिए कीमतों में बदलाव का सीधा असर लोगों पर पड़ता है।

Income Tax: विदेश से मेरी बेटी हर तिमाही पैसे भेजती है, क्या इस पर मुझे टैक्स चुकाना होगा?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।