Get App

Gold Rate Today: शुरुआत में नरमी के बाद अच्छी खरीदारी से चढ़ा गोल्ड, 3000 डॉलर पार कर सकता है भाव

Today Gold Rate: अमेरिका के कनाडा, मैक्सिको और चीन पर टैरिफ लगाने से 3 फरवरी को शुरुआती कारोबर में गोल्ड में नरमी देखने को मिली। इसकी वजह डॉलर में मजबूती थी। लेकिन, डॉलर दो साल की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद फिसल गया। इसके बाद सोने में खरीदारी बढ़ी, जिससे MCX में गोल्ड फ्यूचर्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 03, 2025 पर 5:29 PM
Gold Rate Today: शुरुआत में नरमी के बाद अच्छी खरीदारी से चढ़ा गोल्ड, 3000 डॉलर पार कर सकता है भाव
शुरुआती कारोबार में स्पॉट गोल्ड 0.9 फीसदी गिरकर 2,776.05 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया था।

गोल्ड में 3 फरवरी को उतारचढ़ाव देखने को मिला। पहले कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स में गोल्ड फ्यूचर्स में नरमी दिखी। लेकिन, अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के बाद गोल्ड में अच्छी खरीदारी हुई। इससे एमसीएक्स में गोल्ड की कीमतें 82,815 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। पहले बार एमसीएक्स में गोल्ड इस लेवल पर पहुंचा है।

डॉलर फिसलने से चढ़ा सोना

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटी और करेंसी के हेड अनुज गुप्ता ने कहा कि शुरुआत में डॉलर में मजबूती से गोल्ड (Gold) में नरमी देखने को मिली। लेकिन, डॉलर दो साल के सबसे ऊंचे लेवल पर टिक नहीं सका। डॉलर में कमजोरी आने पर सोने में खरीदारी बढ़ी। डॉलर में कमजोरी से विदेशी मुद्रा में सोना खरीदना सस्ता हो जाता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि डॉलर में उतारचढ़ाव का असर सोने पर देखने को मिलेगा।

अमेरिका के टैरिफ लगाने से डॉलर में आई थी तेजी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें