Gold Rate Today In India: देश में रविवार, 2 जून को सोने की कीमत में गिरावट है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत लुढ़ककर 72,700 रुपये पर आ गई है। वहीं मुंबई में कीमत 72,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। इस बीच, चांदी की रिटेल कीमत 93,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। आइए जानते हैं देश के 12 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का रिटेल भाव कितना चल रहा है...
दिल्ली में आज सोने का भाव
2 जून 2024 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 66,650 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 72,700 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
वर्तमान में मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 66,500 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 72,550 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
अहमदाबाद में आज का सोने का भाव
अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 66,550 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 72,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
देश के अन्य प्रमुख शहरों में सोने की कीमत
इंदौर के सराफा बाजार में 1 जून को सोने की कीमत में 250 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव में 900 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी आई। इसके बाद सोने का औसत भाव 72450 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का औसत भाव 88100 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) शनिवार और रविवार को बंद रहता है। 31 मई को मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों की ओर से ताजा सौदों की खरीद किए जाने से मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट का भाव 24 रुपये या 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 72,240 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,364.90 डॉलर प्रति औंस हो गया।