Gold Rate Today In India: देश में सोमवार, 24 जून को सोने की कीमत में गिरावट आई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत लुढ़ककर 72520 रुपये पर और मुंबई में कीमत 72370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। एक और मेट्रो शहर कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 72370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी की कीमत भी गिरकर 91900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। आइए जानते हैं देश के 12 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का रिटेल भाव कितना चल रहा है...
अहमदाबाद में आज का सोने का भाव
अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 66390 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 72420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
वर्तमान में मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 66340 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 72370 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
23 जून 2024 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 66490 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 72520 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
देश के अन्य प्रमुख शहरों में सोने की कीमत
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने के अगस्त माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 37 रुपये या 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 71,621 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 5 रुपये या 0.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 89,144 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,335.40 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी चांदी की कीमत 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 29.91 डॉलर प्रति औंस रह गई।