Gold Price Today: 7 जुलाई को सोने की कीमत में उछाल, चेक करें अपने शहर का रेट

Gold Price Today in India: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज शनिवार और रविवार को बंद रहता है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 2,371.90 डॉलर प्रति औंस है। 6 जुलाई को इंदौर के सराफा बाजार में सोने के भाव में 350 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव में 900 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई। दिल्ली में चांदी का रिटेल भाव बढ़कर 94,800 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है

अपडेटेड Jul 07, 2024 पर 9:38 AM
Story continues below Advertisement
अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 73,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

Gold Rate Today In India: रविवार, 7 जुलाई को देश में सोने की कीमत में उछाल है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत बढ़कर 73,950 रुपये पर और मुंबई में कीमत 73,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। कोलकाता में भी 24 कैरेट गोल्ड का भाव 73,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है। चांदी की कीमत में भी तेजी है और दिल्ली में रिटेल भाव बढ़कर 94,800 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। आइए जानते हैं देश के 12 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का रिटेल भाव कितना चल रहा है...

दिल्ली में सोने का भाव

6 जुलाई 2024 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 67,800 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 73,950 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


अहमदाबाद में आज का सोने का भाव

अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 67,700 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 73,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

मुंबई में आज सोने का भाव

वर्तमान में मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 67,650 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 73,800 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पैकेज्ड फूड आइटम्स पर बोल्ड और बड़े अक्षरों में दिख सकती है नमक, चीनी, फैट की डिटेल; FSSAI लागू करने वाला है नए नियम

देश के अन्य प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

शहर 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
चेन्नई 68,200 77,400
कोलकाता 67,650 73,800
गुरुग्राम 67,800 73,950
लखनऊ 67,800 73,950
बेंगलुरु 67,650 73,800
जयपुर 67,800 73,950
पटना 67,700 73,850
भुवनेश्वर 67,650 73,800
हैदराबाद 67,650 73,800

6 जुलाई को इंदौर के सराफा बाजार में सोने के भाव में 350 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव में 900 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई। इसके बाद सोने की औसत कीमत 72750 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की औसत कीमत 90200 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) शनिवार और रविवार को बंद रहता है। मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों की ओर से ताजा सौदों की खरीद किए जाने से मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट का भाव 189 रुपये या 0.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 72,556 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,371.90 डॉलर प्रति औंस हो गया।

सोमवार को बंद रहेंगे बैंक, जानें RBI की लिस्ट में कल क्यों दी है बैंकों की छुट्टी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।