Gold Rate Today: भारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच आज सोने के भाव में गिरावट आई है।शुक्रवार 9 मई 2025 को सोने भाव में एक ही दिन में 1,250 रुपये तक की गिरावट आई है। आज शुरुआती कारोबार में सोने का भाव लाल निशान पर नजर आ रहा है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 98,500 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 90,300 पर कारोबार कर रहा है। यहां जानें देश के बडे़ शहरों में क्या रहा सोने-चांदी का भाव।
दिल्ली-मुंबई में 9 मई 2025 सोने का रेट
शुक्रवार 9 मई 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 90,300 रुपये और 24 कैरेट सोना 98,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 90,150 रुपये और 24 कैरेट सोना 98,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
शुक्रवार 9 मई 2025 को चांदी का भाव 99,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। कल की तुलना में चांदी के भाव में आज गिरावट आई है।
कैसे तय होती हैं सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।