Credit Cards

Gold Rate Today: सोना रहा फ्लैट, चांदी हुई महंगी, जानिये सोमवार 18 अगस्त का रेट

Gold Rate Today Monday 18 August 2025: आज सोमवार को सोने का भाव फ्लैट रहे। ये लगभग बीते हफ्ते के दाम पर ही कारोबार कर रहे हैं। चांदी का रेट 800 रुपये तक बढ़ा है। दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान जैसे राज्यों में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 1,01,000 रुपये के ऊपर है

अपडेटेड Aug 18, 2025 पर 9:55 AM
Story continues below Advertisement
Gold Rate: आज सोने का भाव फ्लैट रहा।

Gold Rate Today Monday 18 August 2025: आज सोमवार को सोने का भाव फ्लैट रहे। ये लगभग बीते हफ्ते के दाम पर ही कारोबार कर रहे हैं। चांदी का रेट 800 रुपये तक बढ़ा है। दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान जैसे राज्यों में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 1,01,000 रुपये के ऊपर है। 22 कैरेट सोने का भाव मुंबई, चेन्नई, कोलकाता में 92,700 रुपये के आसपास ही बनी हुआ है। यहां जानें 18 अगस्त 2025 का सोने-चांदी का भाव।

चांदी का भाव

देश बड़े राज्यों में 1 किलोग्राम चांदी का भाव 1,17,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। बीते हफ्ते की तुलना में आज चांदी के भाव में 800 रुपये की तेजी आई है। आज सोने का भाव फ्लैट रहा लेकिन चांदी महंगी हुई है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की सितंबर की बैठक में ब्याज दर में कटौती फिर से शुरू करने की उम्मीद के साथ सोने और चांदी की कीमतों में हलचलें तेज होने लगी है।लेबर मार्केट में नरमी के संकेतों ने और राहत की गुंजाइश दी है।

सोमवार 18 अगस्त 2025 का सोने का भाव

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 92,900 1,01,330
चेन्नई 92,750 1,01,180
मुंबई 92,750 1,01,180
कोलकाता 92,750 1,01,180
जयपुर 92,900 1,01,330
नोएडा 92,900 1,01,330
गाजियाबाद  92,900 1,01,330
लखनऊ 92,900 1,01,330
बंगलुरु 92,750 1,01,180
पटना 92,750 1,01,180

भारत में सोने की कीमत कैसे होती है तय?


अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, आयात शुल्क और टैक्स, रुपए-डॉलर के बीच एक्सचेंज रेट, डिमांड और सप्लाई का बैलेंस के आधार पर ही सोने की कीमतें तय होती हैं। भारत में सोने का इस्तेमाल सिर्फ निवेश के लिए नहीं बल्कि शादियों और त्योहारों में भी परंपरागत रूप से होता है, इसलिए कीमतों में बदलाव का सीधा असर लोगों पर पड़ता है।

7th Pay Commission: दिवाली से पहले DA हाइक का तोहफा दे सकती है सरकार, जानिए पूरी डिटेल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।