Credit Cards

Gold Rate Today: सोने में फिर आई तेजी! जानिये सोमवार 19 मई को क्या रहा सोने का भाव

Gold Rate Today: आज सोने का भाव हरे निशान पर खुला है। बीते हफ्ते सोने में गिरावट रही थी लेकिन हफ्ते के अंत में तेजी आने लगी। वही तेजी नए हफ्ते के पहले दिन भी नजर आ रही है। आज सोने के भाव में बीते शुक्रवार की तुलना में 350 रुपये की तेजी है

अपडेटेड May 19, 2025 पर 11:08 AM
Story continues below Advertisement
Gold Rate Today: आज 19 मई को सोने के भाव में तेजी है।

Gold Rate Today: आज  सोने का भाव हरे निशान पर खुला है। बीते हफ्ते सोने में गिरावट रही थी लेकिन हफ्ते के अंत में तेजी आने लगी। वही तेजी नए हफ्ते के पहले दिन भी नजर आ रही है। आज सोने के भाव में बीते शुक्रवार की तुलना में 350 रुपये की तेजी है। 24 कैरेट सोने का भाव 95,600 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 87,600 पर कारोबार कर रहा है। यहां जानें आज शुक्रवार 19 मई 2025 को देश के बडे़ शहरों में क्या रहा सोने-चांदी का भाव।

आ रही है सोने के भाव में तेजी

सोने की कीमतों में बीते हफ्ते गिरावट रही लेकिन अब तेजी देखने को मिल रही है। इसका कारण यह है कि दुनियाभर में हालात थोड़े शांत हुए हैं। अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव कम हुआ है, जिससे सोने की मांग में थोड़ी गिरावट आई थी। लोग अब सोने में निवेश करने की बजाय शेयर बाजार जैसे विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं, क्योंकि जब माहौल सामान्य होता है, तो लोग ज्यादा जोखिम उठाने के लिए तैयार रहते हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध में शांति की उम्मीद और भारत-पाक के बीच तनाव कम होने की खबरों ने भी सोने की चमक थोड़ी कम की है।


दिल्ली-मुंबई में 19 मई 2025 को सोने का रेट

सोमवार 19 मई 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 87,700 रुपये और 24 कैरेट सोना 95,660 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 87,550 रुपये और 24 कैरेट सोना 95,510 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 87,700 95,660
चेन्नई 87,550 95,510
मुंबई 87,550 95,510
कोलकाता 87,550 95,510
जयपुर 87,700 95,660
नोएडा 87,700 95,660
गाजियाबाद  87,700 95,660
लखनऊ 87,700 95,660
बंगलुरु 87,550 95,510
पटना 87,550 95,510

चांदी का रेट

सोमवार 19 मई 2025 को चांदी का भाव 98,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। बीते हफ्ते की तुलना में इसमें 1000 रुपये की बढ़त नजर आ रही है।

 कैसे तय होती हैं  सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।

Gold Price Today: सोना एक हफ्ते में ₹3550 सस्ता, चेक करें 10 बड़े शहरों का रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।