Gold Rate Today: लगातार पांचवें दिन सोने में आई बड़ी गिरावट, जानिये आज सोमवार 28 अप्रैल को कितना सस्ता हुआ गोल्ड

Gold Rate Today: अक्षय तृतीया से पहले सोने के भाव में लगातार गिरावट आ रही है। सोने के भाव ने 22 अप्रैल को 1,00,000 रुपये के स्तर को छुआ था जिसके बाद से ही सोने के रेट में लगातार गिरावट आ रही है। आज सोमवार 28 अप्रैल को सोना बीते हफ्ते की तुलना में करीब 1000 रुपये तक सस्ता हुआ है

अपडेटेड Apr 28, 2025 पर 10:07 AM
Story continues below Advertisement
Gold Rate Today: अक्षय तृतीया से पहले सोने के भाव में लगातार गिरावट आ रही है।

Gold Rate Today: अक्षय तृतीया से पहले सोने के भाव में लगातार गिरावट आ रही है। सोने के भाव ने 22 अप्रैल को 1,00,000 रुपये के स्तर को छुआ था जिसके बाद से ही सोने के रेट में लगातार गिरावट आ रही है। आज सोमवार 28 अप्रैल को सोना बीते हफ्ते की तुलना में करीब 1000 रुपये तक सस्ता हुआ है। 22 कैरेट सोने का दाम 89,400 रुपये और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 97,500 रुपये पर है। चांदी  1 लाख रुपये के ऊपर ट्रेड कर रही है। यहां जानें सोने-चांदी का आज सोमवार 28 अप्रैल 2025 का रेट।

चांदी का रेट

सोमवार 28 अप्रैल 2025 को चांदी के भाव 1,00,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। बीते हफ्ते की तुलना में आज चांदी के भाव में सिर्फ 100 रुपये की कमी आई है।


दिल्ली-मुंबई में सोने का रेट

सोमवार 28 अप्रैल 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 89,550 रुपये और 24 कैरेट सोना 97,530 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 89,400 रुपये और 24 कैरेट सोना 97,530 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। बीते हफ्ते की तुलना में आज हफ्ते के पहले दिन सोने का भाव करीब 1,000 रुपये तक कम हुआ है।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 89,550 97,680
चेन्नई 89,400 97,530
मुंबई 89,400 97,530
कोलकाता 89,400 97,530
जयपुर 89,550 97,680
नोएडा 89,550 97,680
गाजियाबाद  89,550 97,680
लखनऊ 89,550 97,680
बंगलुरु 89,400 97,530
पटना 89,400 97,530

अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव और टैक्स को लेकर हो रही खींचतान के चलते सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना फिर से महंगा हो गया है, जिससे भारत में भी इसके दाम बढ़ गए हैं। जानकारों का मानना है कि अगर हालात शांत रहे तो अगले छह महीनों में सोना करीब 75,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बिक सकता है, लेकिन अगर अमेरिका और चीन के बीच तनाव और बढ़ा, तो सोने की कीमत 1,38,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है।

कैसे तय होती हैं  सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर घर खरीदने का शुभ मुहूर्त कब है? यहां जानें कब खरीदें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।