Gold Rate Today: सोने में लगातार चौथे दिन आई गिरावट, जानिये आज सोमवार 7 अप्रैल को कितना सस्ता हुआ सोना

Gold Rate Today: सोने के भाव में लगातार गिरावट का दौर छाया हुआ है। सोमवार 7 अप्रैल के दिन सोने-चांदी दोनों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। सोना करीब 700 रुपये तक सस्ता हुआ है। देश के ज्यादातर शहरों में सोना 90,600 के ऊपर कारोबार कर रहा है

अपडेटेड Apr 07, 2025 पर 9:31 AM
Story continues below Advertisement
Gold Rate Today: आज सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट आई है।

Gold Rate Today: सोने के भाव में लगातार गिरावट का दौर छाया हुआ है। सोमवार 7 अप्रैल के दिन सोने-चांदी दोनों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। सोना करीब 700 रुपये तक सस्ता हुआ है। देश के ज्यादातर शहरों में सोना 90,600 के ऊपर कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 83,000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। चांदी का भाव 4,000 रुपये तक कम हुआ है। यहां जानें सोने-चांदी का आज सोमवार 7 अप्रैल 2025 का रेट।

चांदी का रेट

सोमवार 7 अप्रैल 2025 को चांदी का रेट 93,900 रुपये रहा। चांदी के भाव में बीते एक हफ्ते में 10,000 रुपये तक की गिरावट आई है।


दिल्ली-मुंबई में सोने का रेट

सोमवार 7 अप्रैल 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 83,240 रुपये और 24 कैरेट सोना 90,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 83,090रुपये और 24 कैरेट सोना 90,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 83,240 90,800
चेन्नई 83,090 90,650
मुंबई 83,090 90,650
कोलकाता 83,090 90,650
जयपुर 83,240 90,800
नोएडा 83,240 90,800
गाजियाबाद  83,240 90,800
लखनऊ 83,240 90,800
बंगलुरु 83,090 90,650
पटना 83,090 90,650

सोने में क्यों आ रही है गिरावट

अमेरिका के नए टैरिफ लगाए जाने और ट्रेड वार के बढ़ने के कारण 4 अप्रैल 2025 को सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई। सुबह के समय सोने की कीमत 1600 रुपये कम हो गई, जिससे निवेशकों को बड़ा झटका लगा। एक्सपर्ट का कहना है कि निवेशक अन्य प्रभावित एसेट्स में हुए नुकसान की भरपाई के लिए सोना बेच रहे हैं, जिससे इसकी कीमतों में गिरावट जारी रहने की संभावना है।

इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई, जहां सोना $3163 प्रति ग्राम से गिरकर $3100 प्रति ग्राम पर आ गया। भारत में सोने की कीमतें वैश्विक बाजार दरों, आयात शुल्क, करों और मुद्रा विनिमय दरों में उतार-चढ़ाव पर निर्भर करती हैं, जो प्रतिदिन इसकी दरों को प्रभावित करते हैं।

कैसे तय होती हैं  सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।

मकान मालिक ने सिक्योरिटी डिपॉजिट नहीं लौटाया? क्या हैं किरायेदार के कानूनी अधिकार

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Apr 07, 2025 9:31 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।